Shahjahanpur: लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा को मजबूत करना जरूरी: रवि वर्मा

img

जलालाबाद/ शाहजहांपुर। नगर जलालाबाद में आज सोमवार समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर जलालाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख शकील खान के आवास के निकट चौपाल पर किया गया। मुख्य अतिथि एवं प्रभारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रवि वर्मा रहे । उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि आज एक तरफ लोग देश को बर्बादी की ओर ले जा रहे हैं। संविधान खतरे में है, लोकतंत्र खतरे में है, एक-एक करके लोगों को लाचारी की ओर बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में इस देश को बचाने का कोई काम कर सकता है तो वह समाजवादी पार्टी कर सकती है। (Shahjahanpur)

समाजवादी विचारधारा को आगे आना होगा मौन धारण करने से काम नहीं चलेगा। देश में अमेरिका की सेना आ चुकी सत्ता पक्ष के नशे में एक जंग चल रही है और हमें पता नहीं है लोगों को लाचार बनाने का काम किया जाता है हमेशा धाम रहना होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं सपा प्रत्याशी रहे नीरज कुशवाहा ने बताया कि आज का झूठ का बोलबाला है और सच्चे का मुंह काला है। झूठ बोलकर भाजपा लाभ उठा रही है और अपने मित्रों का करोड़ों का कर्ज माफ कर रही है।अब जनता उनके मंसूबों को समझ चुकी है। (Shahjahanpur)

निवर्तमान जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा सपा ही गरीबों मजदूरों नौजवानों महिलाओं वंचितों को न्याय दिला सकती है। यदि अपना जमीर बचाना है सपा विचारधारा के साथ आना होगा और लोगों को अपने साथ जोड़ना होगा। शकील अहमद खान ब्लाक प्रमुख पूर्व ब्लाक प्रमुख ,नगर अध्यक्ष अख्तर खान, यूथ बिग्रेड का साहब खान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी, फिरोज खान ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष गुप्ता ब्रह्म प्रकाश, यासीन, मुशर्रफ नन्हे नेता मुख्तार खान शोएब अली नरेंद्र कुशवाहा सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। आए हुए मुख्य अतिथियों का 12पत्थर पर चौराहे पर के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत। (Shahjahanpur)

Shakun Apshakun: अगर बाईं आंख फड़के तो क्या होता है? शकुन शास्त्र से जानें मतलब

Uttarakhand के लोगों को रुला रही बारिश, उफनाए नाले में बने मुसीबत की वजह

Related News