img

अंडरवर्ल्ड में वर्षों तक आतंक का चेहरा बने रहे माफिया नेस्तनाबूद कर दिए गए तो उनकी पत्नियां अब पुलिस और STF के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। पुलिस को नाको चने चबवाने वाले माफिया अतीक अहमद, जीवा अशरफ की हत्या कर दी गई। मुख्तार अंसारी जेल में बंद है और उसका दबदबा अब ज्यादा रहा। फिर भी इन माफियाओं के कई राज और नेटवर्क की हर कड़ी को समझने वाली पत्नियां फरार हैं। 

3 माह से खुफिया एजेंसियों के साथ पुलिस और STF के हाथ इन तक नहीं पहुंच पा रहे। जब अतीक की पत्नी शाइस्ता ने सबसे ज्यादा छकाया प्रयागराज में अतीक के साथ उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन का भी खासा रुतबा था। 15 अप्रैल को अतीक और अशोक की तीन युवकों ने हत्या कर दी थी।

अतीक के बेटे और अन्य शूटरों तक STF पहुंच गई, लेकिन अतीक की पत्नी शाइस्ता अशरफ की पत्नी जैनब अब भी हाथ नहीं आई है। ये दोनों उमेश हत्याकांड की साजिश में शामिल होने के आरोपित हैं। शाइस्ता पर तो 50,000 का इनाम है। वहीं मुख्तार की पत्नी अफशा पर नौ मुकदमें। बांदा। 

जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गाजीपुर जिले से 50,000 और मऊ से ₹25,000 का इनाम घोषित है। अफशा पर 31 जनवरी 2022 को गैंगस्टर लगा था। मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी ईडी ने कर रखा है।

अफशा की तलाश में ईडी के साथ STF भी लगी है, पर उसका नेटवर्क नहीं तोड़ पा रही। यह तब है जब मुख्तार गिरोह पूरी तरह से कमजोर हो चुका है। जीवा की पत्नी पायल भी बनी चुनौती मुख्तार के करीबी संजीव माहेश्वरी और जीवा की पत्नी पायल भी शाइस्ता और अफशा की तरह पुलिस की नाक में दम कर बैठी है। पुलिस और STF उस तक नहीं पहुंच सकी। सैकड़ों नंबर सर्विलांस पर लेकर पड़ताल का दावा करने वाली पुलिस अब तक इन महिलाओं तक नहीं पहुंच पा रही है। 

--Advertisement--