शरजील इमाम की गर्लफ्रेंड निकली बेवफा, जिसके लिए देता था जान वह निकली॰॰॰

img

नई दिल्ली॥ बेतूके बयानों से चर्चा में आए और अरेस्ट हुए शरजील इमाम एक लड़की से प्यार करता है। उस लड़की के लिए कुछ भी करने को लेकर तैयार रहता है। लेकिन उसे पता नहीं था कि वह जिस गर्लफ्रेंड के लिए मरता है वह बेवफा है। वह बेवफा ही उसको मुसीबत में डाल देगी।

जब शरजील बेतूके बयानों को लेकर चर्चा में आया और अरेस्टी की जब तलवार लटकी तो वह दिल्ली छोड़कर फरार हो गया। लेकिन इसके बारे में सिर्फ उसकी गर्लफ्रेंड को ही पता था कि वह कहां पर जा रहा है। जब वह अपने गांव जहानाबाद पहुंचा तो वह संपर्क में थी। इस बात की सूचना दिल्ली पुलिस को लग गई।

दिल्ली पुलिस ने शरजील की गर्लफ्रेंड से संपर्क किया और शरजील के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन पहले तो उसने इंकार किया, लेकिन वह पुलिस को सहयोग करने को लेकर तैयार हो गई और शरजील की हर गतिविधि को वह दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को देने लगी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस जहानाबाद पहुंच गई और गर्लफ्रेंड ने उससे मिलने के लिए बुलाया तो उस दौरान ही पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

यही ने जब दिल्ली पुलिस ने शरजील को जहानाबाद के काको से अरेस्ट कर लिया तो उसने शरजील के दोस्तों को इसके बारे में जानकारी दी। जिसके बाद शरजील का ट्विटर हैंडल करने वाले ने ट्वीट किया कि शरजील ने दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है और उसकी हिफाजत करना दिल्ली पुलिस की जिम्मेवारी। बताया जा रहा है कि उसकी गर्लफ्रेंड भी जेएनयू की रहने वाली है।

पढ़िए-निर्भया के अपराधी ने राष्ट्रपति को लिखा लेटर, कही ऐसी बात कि सुनकर भावुक हो जाएंगे आप

ये गर्लफ्रेंड ही दिल्ली पुलिस के लिए तुरप का पत्ता साबित हुई नहीं तो दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस को शरजील को अरेस्ट कर पाना इतना आसान नहीं था। दिल्ली विधानसभा इलेक्शन में माइलेज लेने के लिए शरजील को अरेस्ट करने के लिए दिल्ली पुलिस पर दवाब था। दिल्ली पुलिस के लिए शरजील की गर्लफ्रेंड ने ये कार्य और आसान कर दिया। अरेस्टी होते ही भाजपा के नेता इसका श्रेय लेने लगे और विपक्षी दलों पर निशाना साधने लगे।

Related News