img

shaukat usmani: शौकत उस्मानी एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना सब कुछ बलिदान किया। बीकानेर में जन्मे शौकत ने छोटी उम्र में ही स्वतंत्रता संग्राम की दिशा पकड़ी और भारत से बाहर जाकर रूस, जर्मनी और मिस्र में लड़ाई लड़ी।

वीर बहादुर शौकत उस्मानी ने बीकानेर (मोहल्ला उस्तान) में अंग्रेज वायसरॉय के सामने "इन्कलाब जिंदाबाद" का नारा लगाया और सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज को हथियार प्रदान किए। हालांकि, जर्मनी में उन्हें जासूस समझा गया और उनकी हिटलर से मुलाकात होनी थी मगर मुलाकात नहीं हो पाई। रूस में भी उन्होंने स्टालिन से सहयोग की कोशिश की।

आजादी के बाद उस्मानी को भारत के खिलाफ जंग लड़ने के आरोप का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें भारत छोड़ना पड़ा। वह मिस्र में बस गए, और बीकानेर में उनके परिवार के बावजूद उन्हें अपने देश में कोई सम्मान नहीं मिला। फिर कुछ वक्त बाद उन पर लगे आरोप गलत साबित हुए। सन् 1976 में कुछ समय के लिए बीकानेर लौटे, लेकिन फिर मिस्र चले गए और वहीं उनका निधन हुआ।

 


 

--Advertisement--