उत्तर प्रदेश॥ इन दिनों जुर्म के बढ़ते मामले सभी के लिए सनसनी बने हुए हैं। लॉकडाउन में भी क्राइम के केस बढ़ रहे हैं और सभी इन घटनाओं से परेशान है। ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह अनवरगंज क्षेत्र के कुली बाजार का है। जहां ईद के दिन संदिग्ध हालातों में हुई शख्स की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
इस मामले में पुलिस के खुलासे के बाद सभी हैरान है। जी दरअसल इस मामले में पुलिस ने बताया, बहन ने ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर जफर की हत्या की थी। वहीं इस हत्याकांड के बाद अपराधियों और उसके परिजनों ने झूठी साजिश भी रची।
अब इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को अऱेस्ट कर लिया है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि ईद के दिन जफर (21) का शव खून से लथपथ शौचालय में पड़ा मिला था। उसके बाद घरवालों ने इस बारे में पुलिस को बताया था। उनके अनुसार जफर ने खुदकुशी कर ली।
तो वहीं अंत में पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी और सारा मामला खुल गया। अब इस मामले में बहन ने बताया कि भाई ने उसे और उसके बॉयफ्रेंड को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था। उसी बीच झगड़ा बढ़ गया और उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपने भाई को मार डाला।