Snake Bite: इस शख्स को सांप मानता है अपना दुश्मन, अब तक डंस चुका है 5 बार

img

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रहने वाले रजत को एक सांप अपना दुश्मन मानता है। ये सांप रजत को अब तक पांच बार अपना शिकार बना चुका है। परिजनों ने बताया कि सांप उन्हें हमेशा उनके बाएं पैर में ही काटता (Snake Bite) है। बताया जाता है कि आगरा के रहने वाले 20 वर्षीय युवक रजत चाहर की जान के पीछे एक खतरनाक सांप पड़ा हुआ है। वह उन्हें एक-दो बार नहीं बल्कि पांच बार डंस चुका है। हालांकि रजत की किस्मत हर बार अच्छी रही कि वे इलाज कराने के बाद सही सलामत है। रजत को अब हमेशा सांप से डर बना हुआ है और उनका पूरा परिवार भी दहशत में रहता है।(Snake Bite)

बता दें कि आगरा के दक्षिणी बाईपास स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के मनकेड़ा गांव में सर्पदंश कौतूहल का विषय बना हुआ है। मनकेड़ा गांव में रहने वाले 20 वर्षीय युवक रजत चाहर स्नातक की पढाई कर रहे हैं। रजत को अक्सर सांप काट (Snake Bite) लेता है। उनका परिवार हमेशा उनका इलाज ही करता रहता है। बताया जाता है कि सांप हर बार उनके बाएं पैर में ही काटता है। बीते 6 सितंबर को भी जब रजत रात 9 बजे घर के बाहर टहल रहे थे तभी उनके बाएं पैर में सांप ने डंस (Snake Bite) लिया।

इस पर रजत चिल्लाया और सांप को भागते हुए देखा। इसके बाद रजत का देसी इलाज करवाया गया और फिर परिजन उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्‍टरों ने बताया कि युवक को सर्पदंश (Snake Bite) के लक्षण नहीं हैं और 4 घंटे आव्जर्वेशन में रखने के उन्हें घर भेज दिया गया। इसके बाद 11 सितंबर को घर के अंदर कमरे में ही उन्हें सांप ने डंस ल‍िया, फ‍िर 13 सितंबर को बाथरूम में सांप ने उन्हें काटा। पिता ने बताया कि देर रात 14 सितंबर को भी बेटे को जूते पहनने वाली जगह सांप ने डसा। हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक है और वे खतरे से बाहर हैं।(Snake Bite)

OMG: मासूम की रगों में दौड़ रहा सफेद खून, ब्लड सैंपल देख दंग रह गए डॉक्टर

World Second Richest Person: गौतम अडानी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स, बर्नार्ड अरनॉल्ट को छोड़ा पीछे

Related News