OMG: मासूम की रगों में दौड़ रहा सफेद खून, ब्लड सैंपल देख दंग रह गए डॉक्टर

img

भोपाल। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां डेढ़ साल की मासूम अनाया की रगों में लाल रक्त की जगह सफेद खून (white blood) दौड़ रहा है। दरअसल अनाया के बीमार होने पर जब उसका ब्लड सेंपल लिया गया तो सफेद खून देखकर डॉक्टर सभी लोग हैरान रह गए। अनाया मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र बॉर्डर पर बसे खेतिया गांव की रहने वाली है। सफेद ब्लड (white blood) देख कर परेशान डॉक्टरों ने उसे जाँच के लिए मुंबई से ब्रिटेन भी भेजा लेकिन निश्चित समय पर सैंपल वहां नहीं पहुंचने की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया।

अनाया के पिता इमरान ने बताया कि मामूली सर्दी, खांसी, बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह पर जब वे खून की जांच करवाने लैब पहुंचे तो लाल की जगह सफेद ब्लड (white blood) निकला। उन्होंने बताया कि वे बेटी को इलाज के लिए महाराष्ट्र के शाहदा ले गए थे। अनाया का सफेद रंग का ब्लड देखकर जांच करने वाले लैब टेक्नीशियन भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी सफेद रंग का ब्लड नहीं देखा था। इमरान ने बताया कि वहां से उन्हें अनाया को महाराष्ट्र के धूलिया ले जाने के लिए कहा गया लेकिन वहां भी जांच में सफेद ब्लड ही निकला।(white blood)

इसके बाद वहां के डॉक्टरों ने उन्हें केईएम हॉस्पिटल मुंबई में उपचार के लिए जाने की सलाह दी। इसके बाद इमरान बेटी को लेकर केईएम हॉस्पिटल मुंबई पहुंचे, जहां ब्लड सैंपल (white blood) की जांच की गई कर उसे जांच के लिए मुंबई से ब्रिटेन भी भेजा गया लेकिन निश्चित समय पर सैंपल नहीं पहुंचने के कारण से रिजेक्ट हो गया। बताया जा रहा है कि मुंबई में हुई जांच में आए परिणाम चौंकाने वाले थे। दरअसल बच्ची के शरीर से निकले ब्लड में कोलेस्ट्रॉल बहुत अधिक मात्रा में पाया गया। साथ ही हीमोग्लोबिन की मात्रा भी काफी अधिक थी। इस केस में अब स्थानीय स्तर पर कोई भी डॉक्टर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं कर गहन रिसर्च की बात कह रहे हैं।(white blood)

Palmistry: हथेली में अगर टूटी हुई है ये रेखा तो प्यार में मिलता है धोखा

Politics: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए दुकानदार ने नहीं दिए 2000 रुपये तो फेंक दी सब्जियां और धमकाया भी

Related News