img

Sonakshi Sinha Wedding: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की चर्चा है। शुरुआत में कहा गया कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी के लिए राजी नहीं थे। लेकिन दो दिन पहले जब दोनों परिवार एक साथ आए तो पता चला कि उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इस बीच अंतर-धार्मिक शादी करने पर सोनाक्षी को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह शादी के बाद धर्म परिवर्तन करेंगी। इस सवाल का जवाब जहीर के पिता रतनसी इकबाल ने दिया है।

रतनसी इकबाल ने पहली बार मीडिया के सामने आकर सोनाक्षी और जहीर की शादी पर टिप्पणी की। फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए उन्होंने कहा, "सोनाक्षी निश्चित रूप से धर्म नहीं बदलेंगी। दोनों दिल से जुड़े हुए हैं। धर्म का कोई सवाल ही नहीं है। मैं केवल मानवता में विश्वास करता हूं। हिंदू भगवान में विश्वास करते हैं और मुस्लिम अल्लाह में विश्वास करते हैं। लेकिन हम सभी सबसे पहले इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है।"

बता दें कि रतनसी इकबाल मुंबई में आभूषण व्यापारी हैं। इसके अलावा उनका रियल एस्टेट और मनोरंजन जगत में भी निवेश है। 2005 में उन्होंने एक रियल एस्टेट कंपनी शुरू की। वह 2011 तक कंपनी के निदेशक थे। इसके बाद उन्होंने 2 और कंपनियां शुरू कीं और खूब पैसा कमाया। 

--Advertisement--