कानपुर ।। सीसामऊ क्षेत्र से सपा एमएलए इरफान सोलंकी को भगाने वालों की तलाश पुलिस कर रही है। इसी सिलसिले में पुलिस के पास अब एक अहम नाम अली का आया है। उसकी पहचान और गिरफ्तारी करने के बाद ही इस प्रकरण में इरफान सोलंकी एवं उनके भाई के विरूद्ध अपराध सिद्ध कर पाएगी। पुलिस अली की तलाश में सपा नेत्री नूरी शौकत के भाई अशरफ को रविवार रात कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। उसने कई आरोपों को माना है, मगर कुछ को उसने इंकार कर दिया।
पुलिस सूत्रों की मानें तो शहर से भागने में सपा MLA का सहयोग करना कबूल किया है। पुलिस उसके विरूद्ध और पुख्ता साक्ष्य जुटा रही है। उसके बाद गिरफ्तारी करेगी। आठ नवंबर को जाजमऊ थाने में इरफान सोलंकी, उसके भाई रिजवान सहित 55 अज्ञात पर आगजनी, रंगदारी व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।
केस दर्ज होने के बाद MLA उनका भाई रिजवान घर छोड़कर फरार हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस को सुराग लगा कि MLA अशरफ अली के नाम से फर्जी आईडी बनाकर हवाई यात्रा की। इतना ही नहीं व नकली आईडी से एक होटल में भी रात गुजारी। पुलिस ने सुराग रस्सी के दौरान सपा नेत्री नूरी शौकत, उसके चालक अम्मार इलाही, MLA के रिश्तेदार अख्तर व अनवर को अरेस्ट करके जेल भेज था।
पुलिस आयुक्त कार्यालय में शुक्रवार को MLA इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान ने आत्मसमर्पण किया था। पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने अब MLA के भागने में सहयोग करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। अशरफ अली को कस्टडी में लिया है। इरफान ने अशरफ की ही पहचान का प्रयोग करते हुए हवाई यात्रा की थी। उसी के नाम व पते के आधार कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर पूरा खेल किया। अशरफ से गंभीरता से पूछताछ जारी है। पुलिस जल्द इस मामले में खुलासा करेगी।
Corrupt ADIO Rahul Singh Bhati के दबाव में DM बागपत, मुख्यमंत्री के आदेश पर साधी चुप्पी
Corrupt ADIO Rahul Singh Bhati के दबाव में DM बागपत, मुख्यमंत्री के आदेश पर साधी चुप्पी
Natwarlal Ias Officer मणि प्रसाद मिश्रा ने सचिव बनने के लिये जन्मतिथि में की हेरा-फेरी!
खबर का असर: नियुक्तियों में फर्जीवाड़े का महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने लिया संज्ञान, जांच रिपोर्ट तलब
पिता के नक्शे कदम पर चल बेटा भी बन बैठा शिक्षा माफिया तो चली नियुक्तियों में फर्जीवाड़े की रेल
शासन के फर्जी आदेश पर UPSIDC में नौकरी हासिल करने वाले इस भ्रष्ट मैनेजर पर कब होगी कार्रवाई!




