img

इसराइल का गाजा पर अटैक जारी है और तो वहीं अब हमास ने दरियादिली दिखाई हैं। हाल ही में हमास ने दो और बंधकों को रिहा किया है। इससे पहले बीते दिनों हमास ने दो अमेरिकी नागरिकों को छोड़ा था।

खतरनाक संगठन हमास ने सोमवार को अपने बयान में कहा था कि उसने मिस्र की मध्यस्थता प्रयासों के जवाब में दो महिला बंदियों को रिहा कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि छोड़ी गई दोनों बुजुर्ग महिलाएं इजरायली थीं। रेडक्रॉस ने भी इसकी पुष्टि की है। बंधकों की पहचान इजरायली मीडिया द्वारा उसके इस्राइली की के लिप और कूपर के रूप में की गई है।

हमास के प्रवक्ता अबू उबैदा ने टेलीग्राम पर कहा, बीते दिनों दुश्मन द्वारा वृद्ध महिलाओं को स्वीकार करने से मना करने और हमारे कैदियों के मुद्दे की उपेक्षा के बावजूद हमने बंदियों की रिहाई सुनिश्चित की है। हमने दोनों महिलाओं को मानवीय और खराब स्वास्थ्य कारणों से रिहा करने का निर्णय लिया है। 
 

--Advertisement--