तूफान का तांडव- इन इलाकों में होगी भयंकर बारिश व बर्फबारी, होगी कड़ाके की ठंड

img

तमि‍लनाडु सहित आस पास कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। तमि‍लनाडु की कैपिटल चेन्नई में एक बार फिर दैवी विपत्ति दस्तक देने वाली है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बादल गया है। इस चक्रवाती तूफान का नाम निवार है। ये इस वर्ष का चौथा चक्रवाती तूफान है। इससे पहले अम्फन, निसर्ग और गति ने दस्तक दी थी। निवार के चलते चेन्नई की सभी उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं।

जिसके चलते 25 नवंबर को शेड्यूल की गई 49 विमानों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने ट्वीट करके सूचना दी है कि आंशिक रूप से कई ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। इसमें एगमोर तंजावुर एक्सप्रेस, चेन्नै एगमोर-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा भी कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।

शहर में जोर-शोर से निवार नाम के तूफान से भिड़ने की तैयारियां की जा रही हैं। आपदा से निपटने के लिए NDRF के 30 दल तैयार हैं। मौसम जानकारों के अनुसार 100 से 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की सभवना है। अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों से घरों में रहने के लिए कहा गया है। ये संभवतः मल्लापुरम व करैकल के बीच दस्तक देगा। वहां से यह आगे आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ सकता है।

इस संबंध में तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने बोले- आपातकालीन मेडिकल सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। पीएचसी स्तर पर दवाएं भंडारित कर ली गई हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही किसी भी इमरजेंसी के लिए ‘हॉस्पिटल ऑन व्हील्स’ को भी तैयार रहने को बोला गया है।

 

Related News