नई दिल्ली॥ देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई में वैसे तो आए दिन जुर्म होते रहते हैं। हाल में खबर मिली है कि एक परिवार के बड़े भाई के घर आए एक पिता ने अपने दोनों बेटों को गोली मार दी। उसके बाद खुद भी लाइसेंसी रिवाल्वर से आत्म हत्या कर ली।
इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। बता दें कि ये घटना महाराष्ट्र राज्य के चंद्रपुर जिले की है। जहां बल्लारपुर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष के भाई ने अपने दोनों बेटों को अपनी बंदूक से गोली मार दी और खुद भी मर गया।
घटना में एक-एक कर कुल 5 गोलियों की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल गया था। बल्लारपुर के भगतसिंह वार्ड में रहने वाले भाजपा नेता के छोटे भाई मूलचंद द्विवेदी ने अपने दो बेटों पर रिवाल्वर से अचानक फायरिंग की। जिसमें 22 वर्ष के बड़े बेटे आकाश की मौत और 18 साल का छोटा बेटा पवन बुरी तरह घायल हो गया। सूचना के लिए बता दें कि मृतक मूलचंद के पास लाइसेंसी रिवाल्वर थी।
आपको बता दें कि 50 वर्षीय आरोपी मूलचंद, नागपुर के एक बैंक में गार्ड के तौर पर काम करता था। वह लॉकडाउन के कारण अपने बड़े भाई के यहां आया हुआ था और उसके दोनों बेटे पहले से ही अपने चाचा के यहां रहते थे। पुलिस के अनुसार, मृतक आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।