img

दिल्ली के साथ साथ पूरे उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से सूरज निकलने का नाम नहीं ले रहा है। दोपहर के वक्त भी शाम जैसी फीलिंग आ रही है। लोग जगह जगह आग जलाकर खुद को सर्दी से बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। शनिवार को भी इसी हालात से राहत की संभावना नहीं है। रविवार से ठिठुरन भरी ठंड से आंशिक तौर पर राहत मिल सकती है, मगर ये सर्दी का एंड नहीं है।

वहीं अब सर्दी के साथ लोगों को वर्षा का सामना भी करना पड़ेगा। बीते कल को भी दिल्ली, लखनऊ, कानपुर में पूरे दिन शीतलहर के हालात बने रहे। अधिकतम पारा महज 14.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा है। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, यूपी और नॉर्थ मध्य प्रदेश में भी यही हालात बने हुए हैं। नरेला में सामान्य से सात डिग्री कम महज 11.9 डिग्री। पालम में सामान्य से पाँच डिग्री कम। 13.8 डिग्री रहा। 

--Advertisement--