img

Up Kiran, Digital Desk: एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, इंडिगो की दिल्ली से सुबह 7:55 बजे आने वाली उड़ान सुबह 9:46 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरी। इसी तरह भुवनेश्वर से सुबह 8:25 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट सुबह 8:50 बजे पहुंची, जबकि दिल्ली से सुबह 9:00 बजे आने वाली उड़ान 9:52 बजे एयरपोर्ट पहुंच सकी।

एयर इंडिया की मुंबई से सुबह 9:55 बजे आने वाली उड़ान 10:14 बजे और दोपहर 2:20 बजे आने वाली उड़ान शाम 3:43 बजे देहरादून पहुंची। वहीं, दिल्ली से शाम 4:10 बजे आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 5:26 बजे उतरी।

इंडिगो की पुणे से शाम 5:05 बजे आने वाली उड़ान 5:53 बजे, जबकि बेंगलुरु से शाम 5:20 बजे आने वाली फ्लाइट 7:09 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची। दिल्ली से शाम 5:55 बजे आने वाली एक अन्य इंडिगो उड़ान 6:19 बजे उतरी।

इसके अलावा, मुंबई से शाम 6:20 बजे आने वाली फ्लाइट 6:36 बजे पहुंची, जबकि जयपुर से शाम 6:30 बजे आने वाली उड़ान देर शाम तक भी एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाई थी।

एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने पर उड़ानों के संचालन में सुधार होने की संभावना है।