Surya Grahan 2022: इस खास पर्व के अगले दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

img

हिंदू धर्म में दीवाली पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। दीवाली कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को पड़ती है। इस साल ये पर्व 24 अक्टूबर मनाया जायेगा। इसके दूसरे दिन यानी 25 अक्टूबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) लगेगा। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो साल 2022 में पड़ने वाली दिवाली पर सूर्यग्रहण का साया रहेगा और महानिशीथ काल योग भी बनेगा। 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने की वजह से दिवाली की रात से सूतक काल आरंभ हो जायेगा। जानें साल के दूसरे सूर्यग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें

सूर्य ग्रहण का समय

साल 2022 में लगने वाल दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और 05 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। हालांकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा

दिवाली के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव भी मनाने की परंपरा है। इसे पड़वा के नाम से भी जाना जाता है।

यहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) यूरोप,अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरपूर्वी भाग,एशिया का दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में देखा जा सकेगा।

दिवाली शुभ मुहूर्त

ज्योतिषी बताते हैं कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर शाम 05 बजकर 28 मिनट से शुरू होगी और 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। इस दिन प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। इस दिन प्रदोष व्रत पूजा का समय शाम 05 बजकर 50 मिनट से रात 08 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

सूतक काल मान्य होगा या नहीं

25 अक्टूबर को लगने वाले साल के सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा लेकिन इसका सूतक काल 12 घंटे पहले से आरंभ हो जाता है। ऐसे में दिवाली की रात 2 बजे से ही सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा।

बनेगा महानिशीथ काल का योग

बता दें कि दिवाली की रात को तंत्र-साधना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस रात देवी काली की साधना की जाती है। महानिशीथ काल का समय 24 अक्टूबर को रात 10 बजकर 55 मिनट से 25 अक्टूबर को रात 1 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

Problem: 10 ग्राम सभाओं का शहर से टूटा संपर्क, मुश्किल में 20 हजार लोग, जानें पूरा मामला

Roti Pizza Recipe : इस तरीके से बच्चों के लिए बनाएं रोटी पिज्जा, जानें बनाने की सामग्री और विधि

Related News