
टैरो राशिफल : 18 जनवरी 2019 दिन- शुक्रवार, आपका दिन शुभ हो !
मेष:
अपना धैर्य बनाए रखे। गुस्सा आपको नुकसान पहुँचा सकता है, प्रतिउत्तर देते समय सावधानी बरते। किसी भी काम में अधिक जोखिम न लें।
वृषभ:
आज आप का दिनचर्या व्यस्थ रह सकता है। आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। धुम्रपान से बच कर रहें।
मिथुन:
घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा। जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है।
कर्क:
यदि आप नौकरी ढूँढ रहे रहें तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ से बचें। बहार के खाने से बचें नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है।
सिंह:
आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बीतेगा। ये आपको नई उर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।
कन्या:
आपको आज एक पदोन्नति का अवसर मिलेगा। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल से अपने पक्ष में कर पाएंगे।
तुला:
अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है, वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
वृश्चिक:
वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सफल रहेंगे।
धनु:
प्रेम संबंदों के प्रति लापरवाही बरतनें से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझ-बूझ कर बनाएं। हो सके तो किसी अनुभवी से सलाह लें।
मकर:
जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।
कुंभ:
कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।
मीन:
नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों को इच्छा अनुसार सफलता मिलेगी।