दूल्हे इस हरकत को देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इंकार, माफ़ी मांगते रहे बाराती पर नहीं पसीजा दिल

img

कण्वघाटी (कोटद्वार)। उत्तरखंड के कोटद्वारा के भाबर के झंडीचौड़ पूर्वी क्षेत्र में एक दुल्हन ने नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। हालांकि दोनों पक्षों ने दुल्हन को समझने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार बारात बिना दुल्हन को लिए ही वापस लौट गई।

BRIDE

बताया जा रहा है कि पौड़ी जिले के एक गांव से बीते मंगलवार की शाम को झंडीचौड़ पूर्वी गांव में एक बारात आई हुई थी। जैसे ही बारात घर के पास पंडाल में पहुंची और दूल्हा घोड़ी से उतरा तो वह लड़खड़ा रहा था। बाद में पता चला कि दूल्हे ने शराब पी रखी है। देखते ही देखते ये बात दुल्हन तक भी पहुंच गई।

खबर की पुष्टि होते ही दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के फैसले से घरातियों और बरातियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसे दूल्हे की गलती बताते हुए दुल्हन से उसे माफ करने की बात कही। बरातियों ने भी माफी मांगते हुए दुल्हन को मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। दुल्हन के न मानने के बाद भी दुल्हन पक्ष ने बारातियों को भोजन कराया और बैरंग लौटा दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि जब बारात का स्वागत हो रहा था उस वक्त दूल्हा इतने नशे में था कि वह ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। वहीं दुल्हन का कहना था कि जो युवक शादी में भी नशा करके आया है उसके साथ वह पूरी जिंदगी कैसे बिता पायेगी।

Related News