अगस्त में बदल जायेंगे इन राशि वालों के दिन, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल

img

अगस्त के महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के इस परिवर्तन का असर मनुष्य के जीवन पर भी पड़ेगा। कुछ राशि के जातकों पर इसका अनुकूल असर देखने को मिलेगा तो कुछ राशि के जातकों पर प्रतिकूल। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 9 अगस्त को बुध गृह सिंह राशि में गोचर करेंगे जबकि शुक्र ग्रह 11 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अतिरिक्त 17 अगस्त को सूर्य ग्रह सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। बुध और सूर्य ग्रह के सिंह राशि में एक साथ गोचर करने से 17 अगस्त को सिंह राशि में बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष का कहना है कि किसी राशि में सूर्य और बुध की युति होने पर यह शुभ योग बनता है तो आइये जानते हैं अगस्त का महीना किन राशि वालों के जीवन में बहुते सारी खुशियां लेकर आएगा।

rashifal

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीने बेहद शुभ होने वाला है। इस राशि वालों के लिए यह महीना करियर और कामकाज के लिहाज से बेहद शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यवसाय के लिए भी यह महीना लाभदायक साबित होगा। महीने के मध्य का समय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

वृषभ

वृषभ राशि वालों के लिए भी यह महीना काफी लाभकारी साबित होने वाला है। अगस्त महीने में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आपको हर कार्य में सफलता मिलने के योग बनते नजर आ रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको तरक्की भी मिल सकती है। साथियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि भी होगी।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना बेहद शुभदायक साबित होने वाला है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। तरक्की मिलने के भी योग बन रहे हैं। व्यापारियों के मुनाफे में भी बढ़ोतरी होगी। निवेश के लिए यह समय उत्तम है।

सिंह

सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दोस्तों और परिजन का पूरा सहयोग मिलेगा।

Related News