शादी करने के लिए नहीं मिली लड़की तो युवक ने किया ऐसा काम, लग गई लड़कियों की लाइन

img

नयी दिल्ली। केरल में एक युवक ने अपनी होर्डिंग चौराहों पर लगवा दी। दरअसल युवक को शादी करने के लिए परफेक्‍ट लड़की नहीं मिल रही थी। जिसके बाद उन्होंने ये काम किया। अब युवक के लिए अच्छे रिश्ते आने शुरू हो गए हैं।

अनीश ने शहर में लगवाए होर्डिंग.

मामला केरल के कोट्टयम का है। यहां के रहने वाले अनीश सेबस्टियन ने ये होर्डिंग्‍स लगवाए हैं। इसमें उनकी वो डिमांड लिखी हैं जो उन्‍हें अपनी बीवी में चाहिए। अनीश ने होर्डिंग में लिखवाया है कि शादी के लिए उनकी कोई मांग नहीं है। वह सिर्फ जीवन में अच्छे मूल्यों को महत्व देते हैं।

होर्डिंग में उनकी तस्‍वीर के साथ ही उनका मोबाइल नंबर और वॉट्सएप नंबर भी लिखा है। होर्डिंग में एक ईमेल आईडी भी है। शादी के लिए लड़की या उसके परिवार को संपर्क करने को कहा गया है।

अनीश सेबस्टियन का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण व लॉकडाउन के कारण कोई भी व्‍यक्ति किसी दूसरे व्‍यक्ति के घर नहीं जा पा रहा था। ऐसे में लोग शादी के रिश्‍ते के लिए भी किसी से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। उन्‍हें शादी में देरी हो गई। अब होर्डिंग लगने के बाद अच्‍छे रिश्‍ते आने शुरू हुए हैं।

अनीश के मुताबिक वह शादी के लिए पारंपरिक तौर पर लड़की ढूंढ रहे थे। लेकिन उन्‍हें अपनी पसंद की लड़की कहीं नहीं मिली। इसके बाद ही उन्‍हें शादी के रिश्‍ते के लिए होर्डिंग लगवाने का आइडिया आया।

Related News