दूल्हे की बहन ने कर दी ऐसी हरकत कि शादी के दिन ही टूट गया रिश्ता

img

दुनियाभर के तमाम देशों से शादियों  को लेकर कई तरह की बातें सामने आती रहती हैं। हाल ही में ब्रिटेन से एक ऐसा वाकया सामने आया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।  दरअसल  शादी के दिन दूल्हे की बहन ने बारात के समय  ही कुछ ऐसी बात कर दी कि उसका रिश्ता तुरंत  टूट गया। यह सब उस वक्त हुआ जब उसने दुल्हन के घर वालों से एक छोटी से मांग की  जिसे वो लोग पूरी नहीं कर पाएं। इस पर उसने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह शादी की किसी भी रस्म में शामिल नहीं होगी और अपना रिश्ता तोड़ लेगी।

marriage

यह घटना ब्रिटेन के एक शहर की है। एक रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया ऐप रेडिट पर दुल्हन ने खुद इस घटना का जिक्र किया है। दुल्हन ने बताया कि दूल्हे की बहन को शाकाहारी खाना पसंद करती थी और उसने यह कह भी रखा था कि शादी में सभी व्यंजन शाकाहारीही रहेंगे। उसने धमकी भी दी थी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो ठीक नहीं होगा। दूल्हे की बहन की इस बात पर सभी  चौंक गए लेकिन किसी को ये अंदाजा नहीं था कि इसका अंजाम इतना बड़ा हो सकता है लेकिन जिसका डर था वही हुआ।  शादी में दूल्हे की बहन की पसंद का सिर्फ शाकाहारी खाना नहीं बनाया गया।

लड़की वालों  ने तर्क दिया कि उनके यहां बाहर से भी काफी मेहमान आए हुए हैं, इसलिए ऐसा संभव नहीं हो पाएगा। जब दूल्हे की बहन को ये पता चला कि शादी में शाकाहारी खाने की बजाय मांसाहारी खाना भी बनाया गया हैतो वह काफी नाराज हो गई और उसने दुल्हन के घर वालों से अपने सारे रिश्ते तोड़ने का ऐलान कर दिया।  इतना ही नहीं वह अपने भाई की शादी में भी नहीं पहुंची। इसके साथ ही दूल्हे के घर वाले भी नाराज हो गए कि क्या इतनी सी बात लड़की वाले नहीं मान सकते थे। फिलहाल दूल्हे की बहन के इस मांग के बाद शादी में बवंडर मच गया और उस लड़की ने अपने रिश्ते तोड़ लिए।

Related News