साउथ अफ्रीका के एक रेस्टोरेंट मे अचानक घुस आया तेंदुआ, लोगों के आस-पास घूमता रहा फिर….

img

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के एक रेस्टोरेंट में तेंदुआ घुस आया। रेस्टोरेंट में तेंदुए को खुला घूमता देख लोगों के होश उड़ गए। आपको बता दे यह घटना अफ्रीका के म्पुमलंगा में सिंगिता एबोनी लॉज में हुई है। एक तेदुंआ रेस्टोरेंट के लाउंज में बड़े आराम से टहल रहा है। जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वहीं इस वीडियो को रेस्टोरेंट में मौजूद एक गेस्ट ने अपने मोबाइल में कैद किया था। तेंदुआ रेस्टोरेंट की सीढ़ियों से अंदर आता है। और इधर-उधर देखता है। फिर बाद में बाहर की तरफ निकल जाता है।

वहीं लोगों का कहना है कि इस तेंदुए को पहले भी लॉज के सामने नदी के किनारे झाड़ी में एक बुशबक को मारते हुए देखा गया था। मगर रेस्टरेंट में घुमते हुए उसने किसी पर कोई हमला नहीं किया। और चुप-चाप निकल गया। आपको बता दे इस वीडियो को करीब 10 दिन पहले पोस्ट किया गया था। तब से लेकर अबतक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जिसको लेकर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। वो डेक एरिया की तरफ जाने के लिए आगे बढ़ा और फिर धीरे से बिना किसी को नुकसान पहुंचाए बाहर निकल गया। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कई कमेंट्स भी आए हैं। रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को इस तरह के मुठभेड़ों से निपटने के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया गया है। और इन स्थितियों में दोनों स्टाफ और मेहमानों की सुरक्षा के लिए सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल हैं।

Related News