औषधीय गुणों से भरपूर है हड़जोड़, जाने चौंकाने वाले फायदे…

img

नई दिल्ली 14 सितंबर, यूपी किरण। हड़जोड़ एक ऐसा पौधा है, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इसकी बेल को आप आसानी से अपने घरों में लगा सकते हैं। इस पौधे की पत्तियों के साथ जड़ और तना का भी इस्तेमाल किया जाता है। हड़जोड़ से हड्डियों को ही लाभ नहीं मिलता है बल्कि पेट संबंधी समस्या, पाइल्स, ल्यूकोरिया, मोच, अल्सर आदि रोगों के उपचार में भी काम आता है। इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल कर आप टूटी हुई हड्डियों को भी जोड़ सकते हैं।

हड़जोड़ की तासीर गर्म होती है। इसके साथ ही इसका स्वाद कसैला और तीखा होता है। इसमें भरपूर मात्रा में सोडियम, पौटैशियम, कार्बोनेट पाया जाता है। तो आइए जानते है इसके फायदे….

हड़जोड़ सेवन के फायदे

1-हड्डियों को मजबूत करने में कारगार।
2-हड्डियों को लचीला बनाता है।
3-गठिया के दर्द से दिलाए राहत।
4-अगर रीढ़ की हड्डी के दर्द से परेशान हैं तो हड़जोड़ का औषधीय गुण बहुत फायदेमंद तरीके से काम करता है।
5-हड़जोड़ में कार्मिनेटिव नामक गुण पाया जाता है जिसका सेवन करने से पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद मिलती है।
6-अगर कटने या छिलने से खून नहीं बंद हो रहा है तो हड़जोड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए तने और जड़ के रस को लगा लें।
7-जोड़ों के दर्द या हड्ड संबंधी कोई समस्या है तो 1-2 इंच हड़जोड़ का तना लेकर पीस लें और इसका पानी के साथ सेवन करें।

Related News