जीजा पर आया दिल तो रच डाली ये खौफनाक साजिश, पढ़ें रौंगटे खड़े कर देने वाली वारदात

img

पटना। प्यार अंधा होता है। कई बार लोग अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं और बड़ी से बड़ी वारदात को अंजाम दे देता हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार की राजधानी पटना में देखने को मिल रहा है। यहां के मोकामा इलाके में जीजा साली के प्यार में एक महिला की जान चली गई। मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कंप मच गया। वहीं घटना को अंजाम देने वाले जीजा-साली फरार हैं।

Love Affair

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मोकामा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजनंदन शर्मा ने एक बक्से में बंद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामला हत्या का ही है क्योंकि शव को बक्से में बंद किया गया था। जांच में यह भी पता चला है कि महिला का पति शनि पासवान अपनी साली के संग हत्या के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने विवाहेतर संबंध में हत्या की आशंका जताई। मृतका की उम्र लगभग 24 साल है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला की शादी चार साल पहले ही शनि पासवान से हुई थी। महिला के दो बच्चे, एक लड़का व एक लड़की है। काफीदिन पहले से महिला के माता-पिता कहीं दूसरे जगह रहने लगे थे। लोगों ने महिला अपने मायके में रहा करती थी। वहीं उसके पति का घर भी इसी मोहल्ले में है। पत्नी के मायके में ही रहने की वजह से पति का भी वहां आना-जाना रहता था। इसी दौरान जीजा-साली में प्यार हो गया और दोनों महिला की हत्या कर फरार हो गए।

Related News