ये है दुनिया का सबसे अनोखा गांव, जहां बड़ी होकर लड़कियां बन जाती हैं लड़के!

img

नई दिल्ली: क्या आपने कभी ऐसी जगह के बारे में सुना है जहां लोगों के बड़े होने के साथ-साथ उनके जेंडर भी बदल जाते हैं। डोमिनिकन रिपब्लिक में एक ऐसा गांव है जहां लड़कियां एक निश्चित उम्र में ही लड़के बन जाती हैं। इसलिए लोग इस गांव को शापित गांव मानते हैं। इस गांव का नाम ला सेलिनास है।

ला सालिनास गांव की एक लड़की 12 साल की उम्र में लड़के में बदल जाती है। समुद्र किनारे बसे इस गांव की आबादी करीब 6 हजार है, लेकिन फिर भी यह छोटा सा गांव दुनियाभर के शोधकर्ताओं के लिए शोध का विषय बन गया है। इस गांव की पहचान एक रहस्यमय गांव के रूप में भी है। स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि गांव किसी अदृश्य शक्ति के साये में है, जबकि कुछ लोग गांव को शापित मानते हैं। इस गांव की सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां लड़कियों का जन्म होता है। जब वह 12 साल की होती है, तो वह एक लड़का बन जाती है।

लड़की से लड़का बनने की इस बीमारी से गांव के लोग काफी परेशान रहते हैं. इस गांव में जब भी कोई लड़की पैदा होती है तो परिवार में मातम छा जाता है। क्योंकि जब वह बड़ी होगी तो लड़का बनेगी। इससे गांव में लड़कियों की संख्या भी कम हो गई है। गांव में बीमारियों से ग्रसित बच्चों को बेहद बुरी नजर से देखा जाता है. ऐसे बच्चों को ‘गुएडोचे’ के नाम से पुकारा जाता है। स्थानीय भाषा में इस शब्द का अर्थ हिजड़ा होता है। डॉक्टरों के अनुसार यह रोग एक आनुवंशिक विकार है और स्थानीय भाषा में इससे पीड़ित बच्चों को ‘स्यूडोहर्मैफ्रोडाइट’ कहा जाता है।

इस रोग में बालिका के रूप में जन्म लेने वाले कुछ बच्चों का शरीर धीरे-धीरे पुरुषों की तरह बनने लगता है। उसकी आवाज भी भारी हो जाती है। उसके शरीर में वो बदलाव आने लगते हैं, जो धीरे-धीरे उसे लड़की से लड़का बना देते हैं। कई शोधकर्ताओं ने इस बीमारी का इलाज खोजने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। जांच में पता चला कि इस गांव के 90 में से एक बच्चा इस बीमारी से ग्रसित है।

Related News