नियमित शारीरिक संबंध बनाने दूर हो सकती है ये बड़ी बीमारी!

img

नयी दिल्ली। तीन से चार हफ्ते तक नियमित शारीरिक संबंध बनाने से महिलाओं की किडनी स्टोन की समस्या पूरी तरह से खत्म हो सकती है। स्टोन आसानी से शरीर से बाहर निकल सकता है। ये दावा एक स्टडी में किया गया है।

स्टडी में ये भी कहा गया है कि कई बार मरीजों को किडनी स्टोन के इलाज के लिए सर्जरी और शॉकवेव थेरेपी से जूझना पड़ता है। लेकिन शारीरिक संबंध बनाने से और ऑर्गेज्म की वजह से शरीर में जो केमिकल निकलते हैं उससे स्टोन को बाहर आने में मदद मिलती है।  तुर्की की अवरस्य यूनिवर्सिटी ने यह स्टडी की है। इसे इंटरनेशनल यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

रिसर्च में ऐसी 70 महिलाओं को शामिल किया गया था

रिसर्च में ऐसी 70 महिलाओं को शामिल किया गया था जो किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रही थीं। इनमें से 50 फीसदी महिलाओं को एक महीने तक हफ्ते में 3 से 4 बार शारीरिक संबंध के लिए कहा गया। वहीं, बाकी महिलाओं को इस दौरान शारीरिक संबंध से बचने को कहा गया। दो हफ्ते के बाद देखा गया कि जिन महिलाओं ने नियमित शारीरिक संबंध बनाए उनमें से 80 फीसदी महिलाओं की किडनी स्टोन की समस्या दूर हो गई थी।वहीं, जो महिलाएं शारीरिक संबंध से दूर रहीं, उनमें से 51 फीसदी के ही स्टोन ठीक हुए थे।

इससे पहले कुछ स्टडी में यह भी पता चला था कि हफ्ते में तीन से 4 बार शारीरिक संबंध करने वाले पुरुषों को भी किडनी स्टोन से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। बता दें कि किडनी स्टोन की समस्या से कई बार काफी दर्द होता है और किडनी में इंफेक्शन का भी खतरा रहता है। अगर समय पर इससे छुटकारा या इलाज न मिले तो किडनी खराब हो सकती है।

Related News