विभिन्न प्रकार की बीमारियों से राहत दिलाता है ये Paleo Diet

img

लोगों की लाइफस्टाइल में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। खासकर खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और तनाव के चलते व्यक्ति मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां दस्तक देती हैं। अगर आप बढ़ते वजन, शुगर और उच्च रक्तचाप से परेशान हैं, तो Paleo Diet जरूर फॉलो करें। तो आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

Paleo Diet क्या है-

विभिन्न प्रकार की शोधों में Paleo Diet की तुलना अन्य डाइट से की गई है। इन शोधों के जरिए खुलासा हुआ है कि डायबिटीज डाइट और मेडिटेरेनियन डाइट की तरह Paleo Diet सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इस डाइट को फॉलो करने से कई बीमारियों में राहत मिलती है।

Paleo Diet में क्या खाएं-

  • सी फ़ूड में ट्राउट, साल्मन, झींगा, शेलफिश खाएं।
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए अंडे का चयन कर सकते हैं।
  • सब्जियों में ब्रोकली, प्याज, गाजर, काली मिर्च और टमाटर आदि का सेवन करें।
  • फलों मेंं सेब, संतरा, केला, नाशपाती, एवोकाडो, स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी खाएं।
  • कंदों मेंं आलू, शकरकंद, रतालू, शलजम को डाइट में शामिल करें।
  • बादाम, मैकाडामिया नट्स, अखरोट, हेज़लनट्स, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज आदि चीजों को स्नैक्स के रूप में खाएं।
  • तेल में शुद्ध जैतून और एवोकाडो के तेल का सेवन करें।

Paleo Diet में क्या न खाएं-

चीनी और चीनी युक्त चीजें जैसे शीतल पेय, फलों के रस, कैंडी, आइसक्रीम और पेस्ट्री का सेवन बिल्कुल न करें। वहीं, अनाज में रोटी, पास्ता, राई और जौ जैसी चीजों का सेवन न करें। दाल, बीन्स आदि चीजों को भी खाने की मनाही है। डेयरी उत्पादों में पनीर और मक्खन का सेवन न करें।

Related News