img

कोरबा शहर का हृदय स्थल घंटाघर जहां से लगा हुआ एमपी नगर कालोनी के तीन मंजिला मकान, जिसमें पुलिस ने देह व्यापार की आशंका पर छापा मारने गए पुलिस अधिकारी कर्मचारी के अचानक कालोनी पहुंचने पर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर यहां हुआ क्या है। इतनी संख्या में पुलिस क्या करने आई होगी, किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था।

पुलिस जब तीन मंजिला मकान में अपने अधिकारी कर्मी साथ पहुंची और वहां आधा दर्जन से अधिक लड़के लड़कियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। उन्हें लेकर के थाने जा रहे थे तब लोगों को पता चला इस तीन मंजिला मकान में सैक्स रैकेट चल रहा था।

सीएसपी कोरबा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने छापा मार कार्रवाई की है। पुलिस हिरासत में लेकर लड़कियों और लड़कों से पूछताछ कर रही है। सभी को सिविल लाइन थाना रामपुर लाया गया है। अभी पुलिस की ओर से पकड़े गए लड़के लड़कियों के नाम के बारे में जानकारी नही जारी की गई है। इस मामले पर अभी पुलिस पूछताछ कर रही है और बहुत जल्द ही सबके नाम का खुलासा कर दिया जाएगा। 

--Advertisement--