आज इस राशि को होगा धन लाभ, देखिए 26 मार्च का राशिफल

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज का दिन मेष तथा वृश्चिक राशि वालों के लिए खुशियों भरा है। धनु राश‍ि वाले अत्यंन्त व्यस्तता के बावजूद परिवार में किसी विशेष कार्य के लिए वक्त निकाल लेंगे।

राशिफल

1. मेष राश‍िफल- आज किसी कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। धन का व्यय हो सकता ह। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। जॉब में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आपकी मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। अन्न का दान करें। लाल रंग शुभ है।

पढ़िए-सुबह-सुबह देख लें इस देवता का चेहरा, दिन भर आप पर होगी धन वर्षा

2. वृष राश‍िफल- जॉब में चेंज की दिशा में बढ़ेंगे। व्यवसायी अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। राजनीति में लाभ से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। आज धन का आगमन हो सकता है। प्रेम में तनाव हो सकता है। हेल्थ से कष्ट संभव है। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राश‍िफल- किसी को धन देने के प्रति सचेत रहें। कार्य टालने का प्रयत्न मत करें। धन के आगमन होने की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। लाल रंग शुभ है।

4. कर्क राश‍िफल- आज छात्रों का दिन बेहतर रहेगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। फिल्म तथा मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल- धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। गरीबों में कम्बल का दान करें। आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ लाभकारी है। पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राश‍िफल- आज धन का आगमन हो सकता है। अपने पारिवारिक दायित्व निभाने में व्यस्त रहेंगे। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। बैंकिंग और आई टी सेक्टर में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राश‍िफल- आई टी और मैनेजमेंट फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बॉस का मन मोह लेंगे। लव लाइफ में दूरियां आपको परेशान कर सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में समय की कमी आड़े आएगी। हेल्थ से कष्ट संभव है। गरीबों में अन्न का वितरण करें। हरा रंग समृद्धि कारक है।

8. वृश्चिक राश‍िफल- छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। राजनीति तथा प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ आनन्दमय रहेगा। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। हरा रंग प्रगतिकारक है।

9. धनु राश‍िफल- धन का आगमन होगा। छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। लव लाइफ में प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा। हेल्थ से परेशानी रहेगी। हनुमान जी की उपासना करें। पीला रंग शुभ है।

10. मकर राश‍िफल- आज क्रोध से बचने का समय है। आई टी और मैनेजमेंट के लोगों को आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। स्वास्थ्य बहुत बेहतर नहीं रहेगा। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

11. कुंभ राश‍िफल- आज सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। हनुमान जी की उपासना करें। नीला शुभ रंग है।

12. मीन राश‍िफल- आज छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आई टी और मीडिया के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। श्वांस के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। धन का आगमन होगा। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। हनुमानचालीसा का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

Related News