img

छत्तीसगढ़ के सबसे अमीर रईस एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की संपत्ति बीते 5 वर्षों में 52 करोड़ घट गई है। सिंहदेव ने अपना नामांकन दाखिल करते हुए अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया, जिसके अनुसार पांच सालों में उनकी संपत्ति ₹52 करोड़ कम हो गई है।

2018 में चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार टीएस सिंहदेव के पास 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति थी। बता दें कि टीएस सिंहदेव दो हज़ार आठ से अंबिकापुर सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं और इस बार भी अपनी ताल ठोक चुके हैं।  

सरगुजा राजपरिवार के मुखिया और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जमीन बेचकर सियासत करने के लिए मशहूर हैं। सिंहदेव की कुल संपत्ति हर पांच साल में बढ़ने के बजाय घट रही है। टीएस सिंहदेव की अधिकांश संपत्ति उन्हें विरासत में मिली है। उनके पास विरासत में मिली संपत्ति में पुराना राजमहल और जमीनें हैं। इनके अलावा व्यावसायिक प्लॉट, भवन भी शामिल हैं।