img

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की देखी देखा पर रायगढ़ जिले में अगले महीने की एक तारीख से 3 जून तक तीन दिन भव्य राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार होने जा रहा है।

संस्कृति डिपार्टमेंट द्वारा इस कार्यक्रम की जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। आदिवासी नृत्य महोत्सव की भातिं ही देश के अलग अलग प्रदेशों समेत विदेशी कलाकारों को बुलाया गया है। जल्द ही राज्य की धरा पर देश-विदेश के कलाकारों द्वारा रामायण की मशहूर प्रस्तुति देखने को मिलेगी।

छत्तीसगढ़ से श्री राम का खास नाता है। मान्यता है कि वनवास के वक्त श्रीराम दंडकारण्य से होकर गुजरे थे और छत्तीसगढ़ के वनों का हिस्सा ही दंडक अरण्य का भाग था इस बात को मद्देनजर रखते हुए आयोजन में अरण्य कांड के प्रसंगों पर खास प्रस्तुतियाँ होंगी। संस्कृति विभाग के अफसरों ने आज बताया कि रामायण महोत्सव में देश के अलग अलग प्रदेशों से आने वाले मानस मंडली के कलाकार दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक और विदेशों से आने वाले मानस मंडली के द्वारा रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रस्तुति दी जाएगी।

 

--Advertisement--