राष्ट्रपति के इस ट्वीट पर ट्विटर ने बंद किया एकाउंट, सरकार ने पूरे देश में ट्विटर पर पाबंदी लगाई

img

आबुजा। ट्वीटर के खिलाफ नाइजीरिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे देश में ट्वीटर पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है। इससे पहले ट्वीटर ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी का ट्वीटर एकांउट डिलीट कर दिया था।

twitter

इस बारे में  नाइजीरिया का कहना है कि ट्वीटर का उपयोग देश के कॉरपोरेट को नीचा दिखाने के लिए किया जा रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि संघीय सरकार ने ट्विटर को अनश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है।

ट्वीटर की सुविधा अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड 

मंत्रालय के विशेष सहायक सेगुन एडेयेमी ने इस बारे में कहा कि मैं तकनीकी रूप से इसका जवाब नहीं दे सकता फिलहाल ट्वीटर की सुविधा को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

बुहारी ने ‘सिविल वार’ को लेकर ट्वीट किया था

इससे पहले नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ने मंगलवार को ‘सिविल वार’ को लेकर ट्वीट किया था। इसके बाद ट्विटर ने बुहारी के अकाउंट को बंद कर दिया था. पूर्व सैन्य जनरल रहे बुहारी ने बयान में दक्षिण-पूर्व में हुई हिंसा का जिक्र किया था।

ये ट्वीट किया था

नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा था, ‘आज जो भी लोग गलत बर्ताव कर रहे हैं, वो नाइजीरियाई गृह युद्ध की जानकारी को लेकर काफी युवा हैं। उन्हें नहीं पता कि तब कितनी जानें गई थीं और कितना नुकसान हुआ था।

 हम 30 महीने तक मैदान में रहे थे और उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। ट्वीटर ने इस टिप्पणी को हटा दिया था। उसका कहना था कि यह हमारे नियमों के खिलाफ है। यही टिप्पणी नाइजीरिया के राष्ट्रपति के आधिकारिक एकाउंट से भी की गई थी।

Related News