23 और 30 अक्टूबर को चीन जाएंगे भारत के 2 विमान, योजना बनकर तैयार

img

कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के कारण चीन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार के वंदे भारत मिशन के तहत चीन के ग्वांगजू शहर से और भारत की राजधानी दिल्ली से 23 और 30 अक्टूबर को दो फ्लाइटों का संचालन किया जाएगा।

Plane

चीन में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि एयरइंडिया 23 और 30 अक्टूबर को चीन के ग्वांगजू शहर से और भारत की राजधानी दिल्ली के क्षेत्र से दो फ्लाइट्स के संचालन की योजना बना रहा है। इन फ्लाइट्स में यात्रा करने के लिए पेमेंट देनी होगी। एयरलाइंस की ओर से किराया निर्धारित किया जाएगा।

इन फ्लाइट्स के जरिए उन भारतीयों की मदद की जाएगी जिनके पास चीन लौटने का वैलिड वर्क वीजा हो और वह चीन लौटना चाहते हैं। साथ ही उन भारतीयों को भी जो चीन से भारत वापस आना चाहते हैं। वंदे भारत मिशन के तहत अब तक चीन से पांच फ्लाइटों का संचालन किया जा चुका है। इससे पहले ग्वांगजू, निंगबो और शंघाई से फ्लाइट्स का संचालन किया गया था। इससे पहले भारत ने वुहान से भारतीयों को वापस लाने के लिए फरवरी में भी 3 फ्लाइट्स चलाई थी, जब कोरोना चीन में चरम पर था।

इन फ्लाइट्स से भारत आने वाले भारतीयों को भारत आने पर भारत सरकार के कोरोना को लेकर बनाए गए नियमों का पालन करते हुए 7 दिनों तक पेमेंट देकर इंस्टीट्यूशन क्वारनटीन (एकांतवास) और इसके बाद अपने घर में भा सात दिनों के लिए एकांतवास में रहना होगा। इसके लिए यात्रियों से अंडरटेकिंग भी ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि जो लोग भारत से चीन जाएंगे उन्हें भी 14 दिनों तक आवश्यक होटल क्वारनटीन में रहना होगा।

 

Related News