UP दुल्हन ने किया निकाह से इंकार, पिता समेत दूल्हा पहुंचा हवालात, इस वजह से बिगड़ी बात

img

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित के बिनौली गांव में बीते13 फरवरी को मिलाना गांव से एक बारात आई हुई थी। दूल्हा सजधज कर बिनौली गांव की दुल्हन से निकाह करने आया था। दुल्हन भी सजधज कर निकाह स्थल पर पहुंच गई थी लेकिन इसी बीच दोनों पक्षों में दहेज को लेकर बात विवाद शुरू हो गया।

NIKAH

दोनों पक्षों में कहासुनी इतनी अधिक बढ़ गई कि दुल्हन ने शादी करने से ही मना कर दिया। इसके बाद शादी का कार्यक्रम रोक दिया गया और दूल्हा व उसके पिता को लड़की के घरवालों ने बंधक बना लिया और रातभर पाने पास रखा। सुबह दुल्हन पक्ष की शिकायत पर पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई।

मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को दोघट थाना क्षेत्र में स्थित मिलाना गांव से बिनौली गांव में रहने वालीएक युवती की बारात आई थी। बताया जाता है कि निकाह होने से पहले ही दूल्हे पक्ष के लोगों ने दहेज से संतुष्ट न होते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। दूल्हे के पिता ने दुल्हन के पिता से बदसलूकी करने लगे। उन्हें अपशब्द बोलने लगे। ये बात जब दुल्हन तक पहुंची तो उसने अपने पिता की बेइज्जती बर्दाश्त न करते हुए निकाह करने से इनकार कर दिया।

बस इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके पिता समेत पांच बारातियों को बंधक बना लिया और रात भर घर में ही बैठाये रखा। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके पिता के सामने समारोह में हुआ खर्च देने के बाद ही उन्हें छोड़ने की शर्त रखी। सुबह होने के बाद दुल्हन पक्ष ने इस बात की शिकायत थाने में की तो मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे समेत पांचों लोगों को बंधन मुक्त कराकर थाने ले गई।

उधर, इसी मामले को निपटाने के लिए गणमान्य लोगों ने पंचायत कर विवाद को सुलझा लिया। भरी दवाब को देखते हुए दूल्हे पक्ष ने समारोह में हुआ खर्च वापस लौटा दिया। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे समेत पांचों लोगों को थाने से छोड़ दिया।

Related News