img

लखनऊ।। उत्तर प्रदेश की राजधानी से सटे जनपद बाराबंकी से मदर्स-डे पर एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसने सनसनी मचाकर रख दी है। वह मां किस कदर आहत थी कि उसने पहले अपनी 1 साल की मस्सों पुत्री को फांसी पर लटकाया और फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गई। मां-बेटी की मृत्यु के बाद गांव में कोहराम मच गया। जिसने भी घटना की बात पता चली वह मौके पर पहुंच गया। एक साथ मां बेटी के शव को देखकर हर किसी की आंखें नम थीं। पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर पति व सास-ससुर को हिरासत में ले लिया गया है। घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लोनी कटरा थाना क्षेत्र के गांव बेड़ौरा गांव की है।

fansi pr jhoolti ma

लोनी कटरा थाना क्षेत्र के बेड़ौरा गांव में अनिल कुमार गौतम परिवार के साथ रहता था। सुबह जब वह कमरे में पहुंचा तो वहां का दृश्य देख कर चीखने लगा। उसकी पत्नी रूबी (26) और 1 वर्ष की पुत्री आराधना फांसी पर लटकी हुई थी। दोनों का शव कमरे में टंगे बांस पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। अनिल के चीखने की आवाज सुनकर उसके माता-पिता पहुंचे तो आनन-फानन शव को उतार कर बिस्तर पर रखा गया। मगर तब तक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। मौके पर देखकर लग रहा था कि रूबी ने पहले अपनी पुत्री को फांसी पर लटकाया और फिर खुद फंदे से झूल गई। क्योंकि 1 वर्षीय बालिका का स्वयं फांसी लगाना असंभव सा है।

प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर घिरी मोदी सरकार अपनी छवि बदलने को लेकर करेगी ये काम !

चीख-पुकार सुनकर अनिल के घर में पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी कल मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, लॉकडाउन पर होगी चर्चा

लोनी कटरा थाने के प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह का कहना है कि परिवारी जन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। आस-पास के लोगों ने पूछताछ में बताया कि यह घटना पारिवारिक कलह के चलते हुई हैं। परिवार में अलग रहने को लेकर विवाद था। शनिवार को भी घर में झगड़ा हुआ था उसके बाद इन लोगों के शव मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। वहीँ पुलिस ने महिला के सास-ससुर और पति को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

फोटोः प्रतीकात्मक।

--Advertisement--