img

UP News: बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी मासूम बेटी को छत से फेंक दिया। आरोपी महिला अपने प्रेमी से फोन पर बात करती थी। लड़की इस बातचीत में बीच-बीच उसे परेशान करती थी। कभी-कभी वह अपने पिता को अपनी माँ के बारे में बताती थी। इससे तंग आकर एक दिन महिला ने बच्ची को छत से फेंक दिया।

परिवार को शुरू में लगा कि यह एक दुर्घटना है। मगर पास के सीसीटीवी से महिला की पहचान उजागर हो गई। पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है। एक अनम महिला ने अपनी ढाई साल की बेटी की हत्या कर दी क्योंकि वह महिला अपने प्रेमी से बात करते वक्त बच्ची को परेशान कर रही थी। लड़की की हत्या करने के बाद अनम ने यह दिखाने की कोशिश की कि यह एक दुर्घटना थी। वह अपनी बेटी को याद करके खूब रोईं।

एक हफ्ते पहले हुई इस घटना को लोग हादसा मान रहे थे। मगर राज तब खुला जब पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में अनम द्वारा अपनी बेटी को छत से फेंकने की फुटेज सामने आई। इसके बाद पति मुर्शीद की ओर से पत्नी अनम के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

बरेली के सीबी गंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में वेल्डर के रूप में काम करने वाले मुर्शीद के तीन बच्चे हैं। पत्नी अनम ने बच्ची को छत से नीचे फेंक दिया और बच्ची के घायल होने की सूचना अपने पति को दी। सूचना मिलने पर मुर्शिद घर पहुंचा और लड़की को अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पति और परिवार ने लड़की की मौत को हादसा माना।

पति मुर्शीद को शक हुआ। इसी बीच मुर्शीद ने जब पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसे झटका लगा। क्योंकि इसमें पत्नी बच्ची को छत से नीचे फेंकती नजर आ रही थी। इसके बाद मुर्शीद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फुटेज की जांच की, अनम से पूछताछ की और फिर उसे अरेस्ट कर लिया।