img

UP News: बागपत जिले के सिंघावली अहीर के एक गांव में एक शख्स ने छह वर्षीय मासूम को सीमा पर लगे मोबाइल टावर पर ले जाकर रेप की कोशिश की। अचानक बंदरों का दल आ गया तो आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। बच्ची रोते हुए घर आई और अपने माता पिता को घटना के बारे में बताया।

इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमें कहा गया कि उसकी छह साल की बेटी गांव के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। गुरुवार को वह घर के सामने खेल रही थी। तभी एक विशेष वर्ग का शख्स आया और उसकी बेटी को दूध वाले से दूध के पैसे दिलाने का लालच देकर फुसलाया। ये पल गांव में लगे कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया।

आरोपी मासूम को टावर निर्माण के लिए बनाई गई दीवार तक ले गया। वहां उसने मासूम के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ रेप की कोशिश की. उसी समय बंदरों का एक समूह टावर में घुस आया। वहां बंदर आपस में लड़ने लगे और जोर जोर से आवाजें निकालने लगे। यह देखकर आरोपी डर गया और बच्ची को छोड़कर फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस आरोपी को ढूंढ रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हम जल्द से जल्द पकड़ लेंगे। 

--Advertisement--