img

UP News: आचार संहिता हटने के बाद यूपी में एक बार फिर प्रशासनिक तबादलों का दौर शुरू हो गया है। आज राज्य यूपी में दो आईपीएस अफसरों के तबादले की घोषणा की गई। 2005 बैच के आईपीएस अफसर अखिलेश कुमार और 2010 बैच के वैभव कृष्ण का तबादला किया गया है। 

अखिलेश कुमार जो पहले आजमगढ़ में पुलिस कमिश्नर थे, उन्हें ईओ डबलू विभाग में पुलिस कमिश्नर के पद पर भेजा गया है। वहीं वैभव कृष्ण को आजमगढ़ में पुलिस उप महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

 इससे पहले 22 जून को शासन ने 16 आईपीएस अफसरों का तबादला किया था, जिसमें रमित शर्मा को एडीजी जोन बरेली बनाया गया था। पीसी मीना का तबादला सीएमओ पुलिस आवास निगम लखनऊ किया गया। 

तबादले किए गए अफसरों की सूची इस प्रकार है

प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर को भी हटाया गया है। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर एसबी शिरड़कर को हटाया गया है। अमरेंद्र कुमार सिंह लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। एसबी शिरड़कर लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक बने। - रमित शर्मा को अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन नियुक्त किया गया। - प्रेमचंद मीना को एडीजी पुलिस आवास निगम, लखनऊ नियुक्त किया गया। - विनोद कुमार सिंह को एडीजी साइबर क्राइम यूपी नियुक्त किया गया। -

प्रकाश डी को अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे नियुक्त किया गया। जय नारायण सिंह को एडीजी पीटीसी सीतापुर नियुक्त किया गया। - एल्वी एंथनी देव को एडीजी सीबीआई यूपी नियुक्त किया गया।

रघुवीर लाल को एडीजी सुरक्षा के साथ-साथ एडीजी एसएसएफ नियुक्त किया गया। सत्यनारायण को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात नियुक्त किया गया।

बीडी पॉलसन को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण नियुक्त किया गया। तरुण गाबा को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया। प्रशांत कुमार आईजी रेंज, लखनऊ बने। विद्यासागर मिश्रा को एसपी रामपुर नियुक्त किया गया। राजेश द्विवेदी को एसपी कुंभ प्रयागराज नियुक्त किया गया। - यमुना प्रसाद को डीसीपी नोएडा नियुक्त किया गया।

--Advertisement--