img

UP News: उत्तर प्रदेश स्थित सैफई में एक युवक ने नाजायज रिश्तों के संदेह में पहले पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद खुदकुशी कर ली। इस घटना से पहले उसने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने बताया कि उसकी बीवी का पड़ोसी पुलिस कर्मी से अवैध संबंध है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है और जांच जारी है। इस वारदात से घर खानदान में कोहराम मचा है और पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। युवक ने वीडियो में अपनी पत्नी के साथ नाजायज संबंध के शक को जताया और उसे जिम्मेदार ठहराया है।

बता दें कि सैफई में एक दुखद घटना सामने आई, जहां मनोज यादव नाम के एक युवक को अपनी पत्नी सोनम यादव पर अपने पड़ोसी कांस्टेबल जयवीर सिंह के साथ अवैध संबंध होने का शक था। शक और निराशा के कारण मनोज ने बिस्तर पर सो रही सोनम की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस जघन्य कृत्य के बाद, मनोज ने दो वीडियो रिकॉर्ड किए, जिसमें उसने भावनात्मक रूप से अपने रिश्तेदारों के सामने अपने किए के बारे में कबूल किया और जयवीर सिंह पर अपने परिवार को बर्बाद करने का आरोप लगाया।