img

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक 24 वर्षीय युवक जिसका नाम गौरव है, ने पुलिस स्टेशन के टॉयलेट में फांसी लगा ली। युवक की  हालत बेहद गंभीर है और उसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। गौरव के परिजनों का आरोप है कि लड़की की फैमिली व पुलिस वाले उसे टॉर्चर कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

जानकारी के मुताबिक़ कासगंज में गौरव नाम के एक 24 वर्षीय युवक ने पुलिस स्टेशन के टॉयलेट में फांसी लगा ली हालांकि उसे बचा लिया गया है, लेकिन उसकी हालत काफी गंभीर है। फिलहाल उसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। गौरव के परिजनों का कहना है कि एक नाबालिग लड़की को भगाने के जुर्म में गौरव को पुलिस ने 6 दिन पहले ही पकड़ कर थाने लाई थी। लड़की के मिल जाने के बाद भी पुलिस उसे छोड़ नहीं रही थी।

घटना के बाद युवक के परिजन आगबबूला हो गए और उन्होंने थाने का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठी फटकारी तो लोगों ने पथराव शुरू किया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। मौके पर पुलिस बल तैनात है।

उल्लेखनीय है कि कासगंज की सदर कोतवाली में नवंबर 2021 में भी ऐसी ही घटना भी सामने आई थी, जिसमें हवालात में बंद 22 वर्षीय अल्ताफ ने शौचालय में फांसी लगाकर जान दी थी। उसे लड़की भगाने के आरोप में पकड़कर थाने लाया गया था। 
 

--Advertisement--