Lucknow: सचिवालय संविदाकर्मी ने महिला IPS ऑफिसर पर ये आरोप लगाकर ट्रेन के सामने कूदकर किया Suicide

img

Lucknow। राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बुधवार को एक सचिवालय संविदाकर्मी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। मृतक विशाल के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमे उसने खुदकुशी के लिए एक महिला आईपीएस को जिम्मेदार ठहराया है। घटना की सुचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सुसाइड नोट को पढ़ने के बाद पुलिस के होश उड़ गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को विशाल सैनी नाम के एक सचिवालय संविदाकर्मी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट विशाल ने अपनी आत्महत्या के लिए एडीसीपी प्राची सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। विशाल ने सुसाइड नोट में खुद को निर्दोष बताते हुए प्राची सिंह पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है।

मृतक विशाल के पिता अर्जुन का कहना है कि गत 13 फरवरी को वह इंदिरानगर गया था और एक ठेले पर चाउमीन खा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने मसाज पार्लर पर छापा मारा। अर्जुन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने विशाल को भी सेक्स रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीस दिन जेल में रहने के बाद 21 वें दिन वह रिहा होकर घर आया। वह अवसाद में था।

26 वर्षीय मृतक विशाल चांदगंज छपरतला का निवासी था। मृतक विशाल के सुसाइड नोट से पुलिस महकमे में हड़कम मचा हुआ है। पुलिस कमिश्नर ने आरोपों के जांच का आदेश दे दिया है।

Related News