
क्या आप जानते हैं आज आपके सुपरस्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन है। जी हां, आज सचिन तेंदुलकर 51 साल के हो गए है। आईये इस खास मौके पर बात करते हैं उनसे जुड़े कुछ खास किस्सों की।
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज 51 वर्ष के हो गए। क्रिकेट के खेल में अपनी बादशाहत कायम करने के बाद सचिन ने IPL में भी जमकर धूम मचाया। IPL का पहला सीजन 2008 में हुआ था। तब सचिन को नीलामी में नहीं उतारा गया। इसका एक बड़ा और काफी अहम कारण था। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में IPL का फॉर्मेट ही कुछ ऐसा रखा गया कि इसमें हर एक खिलाड़ी की नीलामी होती है।
फ्रेंचाइजी अपने पसंदीदा खिलाड़ी को खेमे में शामिल करने के लिए बढ़ चढ़कर बोली लगाती है। मगर यहीं एक वजह थी। IPL शुरू होने से पहले ही ललित मोदी और बीसीसीआई के मन में एक डर बैठ गया था। ये दहशत थी कि तेंदुलकर और अन्य दिग्गज खिलाड़ियों की बोली कैसे लगाएं।
सभी के मन में भय था कि कहीं इनकी बोली लगने से क्रिकेट को धर्म मानने वाले फैंस खफा न हो जाएं। इसी एक बात ने सभी की टेंशन बढ़ा दी थी। मगर एक बार फिर ललित मोदी सामने आए और उन्होंने एक धांसू जुगाड़ निकाला। उन्होंने सुझाव दिया कि सचिन सहित चंद दिग्गज खिलाड़ियों को ऑक्शन में ही ना रखा जाए। ये बात क्रिकेट विशेषज्ञों को भी पसंद आई और इसकी मंजूरी मिल गई। इस तरह IPL की सबसे बड़ी टेंशन दूर हुई।