
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ जिले में खाकी पर फिर से दाग लग गया है। यहां के एक थाने में दरोगा द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दरोगा पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दरोगा महेंद्र सिंह पर आरोप है कि उसने 15 दिनों तक किशोरी को थाने में रखा और जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बताया जा रह है कि न्याय के लिए पीड़िता के पिता ने कोर्ट में गुहार लगाई तब जाकर कोर्ट के आदेश पर आरोपी दरोगा महेंद्र सिंह के खिलाफ महेशगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपी दरोगा पर नाबालिग के साथ रेप समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग किशोरी को उसकी ही सहेली ने नौकरी का बहाना देकर उसका सौदा किया था और किसी अन्य के हाथों बेच दिया था। (Uttar Pradesh)
इसके बाद महेशगंज पुलिस ने बीते 9 जून को नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया था और आरोपी दरोगा ने 15 दिनों तक उसे थाने में ही रखा और शराब पिला कर रेप करता रहा। इसकी जानकारी जब पीड़िता ने अपने पिता को दी तो उन्होंने बेटी को दरोगा के चंगुल से छुड़ाने के कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट नेके आदेश पर पुलिस को आरोपी दरोगा के खिलाफ एक्शन लिया है और मामला दर्ज किया है। आरोपी दरोगा महेशगंज थाने में ही तैनात था। (Uttar Pradesh)
Jharkhand के CM की बढ़ीं मुश्किलें, रद्द हो सकती है विधानसभा सदस्यता
Hartalika Teej 2022 : क्या है फुलेरा का महत्व, जानें क्यों बांधी जाती है 5 फूलों की माला