मुलायम सिंह यादव यहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, शादी समारोह में दिया बयान

img

मैनपुरी ।। यूपी के पूर्व सीएम एंव समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव वर्ष
2019 का लोकसभा चुनाव मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से लड़ेंगे। उन्होंने खुद इसकी घोषणा
रविवार को की है।

www.upkiran.org

नेताजी मैनपुरी में पूर्व मंत्री सतीश राठौर के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
मुलायम आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। वे मैनपुरी व आजमगढ़ दोनों संसदीय क्षेत्रों से
2014 में चुनाव मैदान में उतरे थे। तमाम हलचलों के बीच कई दिन बाद उन्होंने मैनपुरी
संसदीय क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उपचुनाव में यहां से उनके पौत्र तेजप्रताप सिंह
यादव ने चुनाव लड़ा।

पढ़िए- अखिलेश यादव ने बीजेपी को सत्ता से हटाने का बनाया ये प्लान, कहा…

तेजप्रताप सिंह यादव मुलायम के सगे भाई के नाती है। अब वह राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो
व बिहार के दिग्गज नेता यादव के दामाद हैं। उनकी शादी राबड़ी लालू यादव की बेटी
राजलक्ष्मी के संग हुई थी।

आपको बता दें कि बीते रविवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने यहां अपने सिविल
लाइंस स्थित आवास पर विश्वसनीय लोगों के साथ सलाह-मशविरा किया। उन्होंने दोबारा
अपने बेटे व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। कहा कि समाजवादी
पार्टी गुजरात के चुनावों के पांचों विधानसभा सीट हारेगी।

मुलायम सिंह यादव ने रविवार को यहां पहली बार EVM को लेकर अविश्वास जताया।
EVM को लेकर अखिलेश यादव पहले ही प्रधानमंत्री पर हमला बोल चुके हैं।

पढ़िए- अखिलेश यादव ने बाबा साहेब को दीक्षा देने वाले भदंत प्रज्ञानंद को दी श्रद्धांजलि

तो वहीं तेजप्रताप सिंह यादव को आगामी लोकसभा चुनाव में अपने लिए नई सीट खोजनी
होगी। संभव है कि उन्हें कन्नौज संसदीय क्षेत्र भेज दिया जाए। पूर्व सीएम अखिलेश यादव
की पत्नी डिम्पल फिलहाल वहां से सांसद हैं।

हालांकि अखिलेश ऐलान कर चुके हैं कि उनकी पत्नी चुनाव नहीं लड़ेंगी। अगर अखिलेश यादव
खुद कन्नौज संसदीय क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ते हैं तब तेजप्रताप यादव को कन्नौज भेजा जा
सकता है।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए

ÓñàÓñûÓñ┐Óñ▓ÓÑçÓñ Óñ»Óñ¥ÓñªÓñÁ Óñ¿ÓÑç Óñ©Óñ«Óñ¥Óñ£ÓñÁÓñ¥ÓñªÓÑÇ Óñ¬Óñ¥Óñ░ÓÑìÓñƒÓÑÇ ÓñòÓÑç ÓñòÓñê Óñ¿ÓÑçÓññÓñ¥ÓñôÓñé ÓñòÓÑï ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¼Óñ¥Óñ╣Óñ░, ÓñªÓÑçÓñûÓñ┐ÓñÅ Óñ▓Óñ┐Óñ©ÓÑìÓñƒ

Related News