मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
केशव प्रसाद मौर्य ने आज हरिद्वार में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी जी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए तथा पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। मां का स्नेह, ममता, त्याग और आशीर्वाद संतान के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। मां को खोने की पीड़ा अत्यंत गहरी और असहनीय होती है, जिसे शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मातृवियोग की इस पीड़ा को समझना और उसे शब्दों में व्यक्त करना उनके लिए भी अत्यंत कठिन है।
श्री मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के लिए यह अत्यंत दुःख और वेदना की घड़ी है। मां का साया उठ जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। इस कठिन समय में उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता पूरी संवेदना और आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री जी के साथ खड़ी है। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक इस दुःख में सहभागी है और मुख्यमंत्री जी एवं उनके शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है।