हुनर को सम्मान, युवाओं को नई पहचान-विकसित भारत की मजबूत नींव बन रहा उत्तर प्रदेश:श्री मौर्य

हुनर को सम्मान, युवाओं को नई पहचान-विकसित भारत की मजबूत नींव बन रहा उत्तर प्रदेश:श्री मौर्य

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में सहभागिता करते हुए श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनकी योग्यता और हुनर के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है। हुनरमंद युवा ही विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की मजबूत आधारशिला हैं। श्री मौर्य ने कहा कि यह दीक्षांत समारोह कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता को पहचान देने और प्रशिक्षित युवाओं के कार्यजगत में प्रवेश को उत्सव के रूप में मनाने वाला राष्ट्रीय मंच बन चुका है।

श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनकी योग्यता और हुनर के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है। हुनरमंद युवा ही विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की मजबूत आधारशिला हैं। श्री मौर्य ने कहा कि यह दीक्षांत समारोह कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता को पहचान देने और प्रशिक्षित युवाओं के कार्यजगत में प्रवेश को उत्सव के रूप में मनाने वाला राष्ट्रीय मंच बन चुका है।

समारोह में केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयंत चौधरी, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति श्री मनोज कुमार पांडेय, प्रदेश के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Tags: