दीदीयॉ 1 से 7 नवंबर (Lifestyle for Environment) जनसहभागिता अभियान चलाएंगी, केशव

दीदीयॉ 1 से 7 नवंबर (Lifestyle for Environment) जनसहभागिता अभियान चलाएंगी, केशव

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनसहभागिता के माध्यम से दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव लाकर पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाया जा सकता है। इस अभियान में स्वयं सहायता समूहों की दीदियों की सक्रिय भूमिका ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने में महत्वपूर्ण होगी।

मिशन LiFE के अंतर्गत 01 से 07 नवम्बर, 2026 तक प्रदेश के सभी जनपदों में सप्ताहव्यापी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के सात प्रमुख विषयों में स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, सतत खाद्य प्रणाली को प्रोत्साहन, एकल उपयोग प्लास्टिक का त्याग, ई-कचरे में कमी तथा अपशिष्ट में कमी शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, संकुल स्तरीय संघों, सामुदायिक कैडर एवं अन्य संबंधित हितधारकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाते हुए सतत विकास की दिशा में जनआंदोलन को गति देना है।

Tags: