केशव ने दिल्ली में अश्विनी वैष्णव को एक पत्र भेजा, जिसमें 13 मांगें बताई गई थीं

केशव ने दिल्ली में अश्विनी वैष्णव को एक पत्र भेजा, जिसमें 13 मांगें बताई गई थीं

केशव प्रसाद उप मुख्यमंत्री ने अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर प्रयागराज सहित आसपास के क्षेत्रों की जनता के लिए रेल यातायात को अधिक सुगम, सुविधाजनक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 13 महत्वपूर्ण सुझाव एवं अनुरोध किए हैं। प्रयागराज- मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने, प्रयागराज-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में तीन दिन करने, प्रयागराज से पुणे-मिरज होते हुए गोवा के लिए सीधी ट्रेन शुरू करने तथा प्रयागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन को नियमित करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही प्रयागराज जंक्शन पर सियालदह एवं अगरतला राजधानी एक्सप्रेस सहित वर्तमान में ठहराव से वंचित 24 ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

श्री मौर्य ने पटना- वास्कोडिगामा एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में तीन दिन करने तथा उसमें कोटा बढ़ाने, वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का अलीगढ़ में ठहराव देने और विभूति एक्सप्रेस का संचालन रामबाग के स्थान पर सूबेदारगंज से करते हुए इसे 24 कोच की करने का सुझाव दिया है। दयालपुर स्टेशन पर सरयू एक्सप्रेस का ठहराव देने तथा वाराणसी से रांची और देवघर जाने वाली दोनों वंदे भारत ट्रेनों का प्रयागराज रामबाग तक विस्तार करने का भी अनुरोध किया गया है। क्षेत्र की दीर्घकालिक परिवहन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उप मुख्यमंत्री ने नैनी-प्रयागराज रेल पुल को दो स्तरीय बनाकर सड़क मार्ग जोड़ने, प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों को उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत लाने तथा झूसी, करछना और बमरौली के नाम के आगे 'प्रयागराज' जोड़ने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'प्रयागराज कैंट' करने का भी अनुरोध किया है।

Tags: