सोशल मीडिया से सीखा तंत्र-मंत्र और ले ली 3 साल की बच्ची की जान,कमरे से मिली ऐसी चीजें कि कांप उठे लोग!

सोशल मीडिया से सीखा तंत्र-मंत्र और ले ली 3 साल की बच्ची की जान,कमरे से मिली ऐसी चीजें कि कांप उठे लोग!

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित मोहल्ला भूड़ में तीन वर्षीय मासूम मान्या की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पड़ोसी महिला सोनम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि महिला ने मुंह दबाकर बच्ची की जान ली। पुलिस के अनुसार व्यक्तिगत समस्याओं और अपनी बेटी के दूर चले जाने से महिला मानसिक रूप से तनावग्रस्त या विक्षिप्त स्थिति में थी, जबकि स्थानीय चर्चाओं में सिद्धि व अलौकिक शक्तियों की चाहत में बलि दिए जाने की बात सामने आ रही है। सचिन की बेटी मान्या का शव पड़ोसी के घर से बरामद होने के बाद से मोहल्ले में दहशत का माहौल है।

जांच के दौरान महिला के कमरे से संदिग्ध चित्र, मिट्टी के दीये और तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री मिलने के बाद अंधविश्वास व तांत्रिक क्रियाओं को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर ऐसी बातें सामने आई हैं कि फर्श पर सफेद पाउडर से आकृतियां बनी थीं, जिनमें कुछ बच्चों के नाम दर्ज होने की चर्चा है, और आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए तंत्र-मंत्र सीखकर अन्य बच्चों को भी निशाना बनाने की योजना बना रखी थी। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने तंत्र-मंत्र या बलि के दावों से इनकार किया है और मामले की अन्य पहलुओं से पड़ताल जारी है।

घटना के बाद मोहल्ला भूड़ के लोगों में गुस्सा और भय व्याप्त है। पड़ोस में हुई इस वारदात और कमरे से मिले सामान को लेकर इलाके के लोग स्तब्ध हैं तथा गली-मोहल्लों में इस घटना को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं।