सरकारी परिसरों को ग्रामीण आजीविका से जोड़ने का माध्यम बन रहीं प्रेरणा कैंटीन, समूहों के लिए तैयार हुआ स्थायी बाजार
केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी जनपद के गढ़वा का पुरवा गांव निवासी श्री शंकर लाल सरोज के 15 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल आवश्यक पहल की। गंभीर बीमारी से जूझ रहे पवन के इलाज में लगभग 20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसी भी गांव में कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित हो और आर्थिक तंगी के कारण उसका उपचार प्रभावित हो, यह सरकार के लिए चिंता का विषय है। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है कि जरूरतमंदों को समय पर उपचार और आवश्यक सहायता उपलब्ध हो तथा धन के अभाव में किसी गरीब परिवार को अपने प्रियजन के इलाज के लिए असहाय न होना पड़े। श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंदों और गरीब परिवारों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। ऐसे मामलों में हर संभव स्तर पर प्रयास कर पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने की पहल की जाती है। उन्होंने कहा कि जनसेवा, संवेदनशीलता और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना सरकार की प्रतिबद्धता है। उप मुख्यमंत्री की इस पहल से पवन कुमार के परिवार को उपचार के लिए आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद जगी है।