जनता की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता, हर फरियादी को न्याय दिलाना मेरा संकल्प : केशव प्रसाद मौर्य

जनता की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता, हर फरियादी को न्याय दिलाना मेरा संकल्प : केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक फरियादी की बात सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। श्रीमती केतला देवी पत्नी स्वर्गीय फूलचन्द्र, निवासी शिवपुरी, जनपद लखीमपुर खीरी ने विधवा पेंशन स्वीकृत कराए जाने का अनुरोध किया। इस पर उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में जनपद शाहजहांपुर के तिलहर निवासी डाली देवी तथा जनपद जालौन के उरई क्षेत्र के ग्राम टिमरो निवासी पुष्पा देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जनपद लखीमपुर खीरी के भगवन्त नगर निवासी सियाराम एवं श्रीमती पिंकी देवी ने भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग रखी। 

इसी क्रम में जनपद शाहजहांपुर के तिलहर निवासी डाली देवी तथा जनपद जालौन के उरई क्षेत्र के ग्राम टिमरो निवासी पुष्पा देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जनपद लखीमपुर खीरी के भगवन्त नगर निवासी सियाराम एवं श्रीमती पिंकी देवी ने भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग रखी। उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पात्रता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनपद गाजीपुर के त्रिमुहनी निवासी अजीत कुमार पाण्डेय ने मंदिर का गेट एवं चबूतरा बनवाने तथा इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने का अनुरोध किया। वहीं, कौशाम्बी के ग्राम भदवां निवासी दिलीप कुमार पुत्र स्वर्गीय परागदीन ने गांव में आरसीसी सड़क निर्माण कराए जाने की मांग रखी। उप मुख्यमंत्री ने इन प्रकरणों में भी संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

Tags: